हिन्दी के सभी प्रमुख तार सप्तक कवि II UGC NET II प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए


तार सप्तक के कवि



1.     तार सप्तक एक ऐसा संकलन जो गुमनाम और विशिष्ट कवियों का महत्वपूर्ण संकलन हैं, जिसे अज्ञेय ने अपने संपादन किया और और उन कवियों को अपने विचार रखने का मंच प्रदान किया, जिसे तार सप्तक के नाम से जाना जाता है. 
2.     प्रयोगवाद की शुरूआत 1943 ई. से अज्ञेय के संपादन में प्रकाशित होता है जिसे तार सप्तक भी कहते हैं. 
3.     सबसे पहले पयोगवाद शब्द का प्रयोग नन्ददुलारे वाजपेयी ने किया है अपने निबन्ध शीर्षक ‘प्रयोगवादी रचनाएं’ में किया है. 
4.     ‘बैठे ठाले का धन्धा’ भी कहा है नन्ददुलारे वाजपेयी ने
हिन्दी के सभी प्रमुख तार सप्तक कवि, तार सप्तक कवि के नाम
हिन्दी के तार सप्तक 


अज्ञेय के संपादन में चार सप्तकों का प्रकाशन भी हुआ है, जो निम्न है :-

a.    तार सप्तक – 1943 ई.
b.    दूसरा सप्तक - 1951 ई.
c.     तीसरा सप्तक - 1959 ई.
d.    चौथा सप्तक - 1979 ई. 
5.     ‘राहों का अन्वेषी’ भी कहा तार सप्तकों के कवियों को अज्ञेय ने किया.
6.     ‘दूसरा तार सप्तक’ की भूमिका में अज्ञेय ने लिखा है. 
क.  प्रयोग अपने आप में इष्ट नहीं है, वह साधन है और दोहरा साधन है क्योंकि एक तो वह उस सत्य को जानने का साधन है जिसे कवि प्रेषित करता है, दूसरे वह उस प्रेषण की क्रिया को और उसके साधनों को जानने का भी साधन है. 
ख.  प्रयोग का कोई वाद नहीं है. हम वादी नहीं रहे, नहीं है. न प्रयोग अपने-आप में इष्ट या साध्य है. ठीक इसी तरह कविता का भी कोई वाद नहीं है, कविता वही अपने-आप में इष्ट या साध्य नहीं है. अत: हमें ‘प्रयोगवादी’ कहना उतना ही सार्थक या निरर्थक है जितना हमें ‘कवितावादी’ कहना. 
7.     अज्ञेय के संपादन में गुमनाम परन्तु विशिष्ट कवियों की                 प्रतिनिधि कविताओं का प्रयोगवादी संकलण ही तार सप्तक है.

पहला सप्तक (1943)

    1.            अज्ञेय1911-1987
    2.            राम विलाश शर्मा1912-2000
    3.            मुक्तिबोध -  1917-1964
    4.            प्रभाकर माचवे1917-1991
    5.            नेमीचन्द्र जैन - 1918
    6.            गिरजा कुमार माधुर1918-1994
    7.            भारत भूषण अग्रवाल1919-1975

दूसरा सप्तक (1951)

                            1.            शमशेर बहादुर सिंह – 1911-1993
                            2.            भवानी प्रसाद मिश्र – 1913-1985
                            3.            शकुन्त माधुर (स्त्री) - 1922
                            4.            हरिनारायण व्यास - 1923
                            5.            नरेश मेहता - 1924
                            6.            धर्मवीर भारती  - 1926-1997
                            7.            रघुवीर सहाय – 1929-1990

तीसरा सप्तक (1959)

    1.            प्रयाग नारायण त्रिपाठी - 1919
    2.            मदन वात्स्यायन - 1922
    3.            विजय देव नारायण शाही – 1924-1982 
    4.            कुँवर नारायण - 1927
    5.            सर्वेश्वर दयाल सक्सेना – 1927-1983
    6.            केदारनाथ सिंह - 1932
    7.            कीर्ति चौधरी - 1935

चौथा तार सप्तक (1979)

1.   अवधेश कुमार
2.   राजकुमार कुंभज
3.   स्वदेश भारती
4.   नन्दकिशोर  आचार्य
5.   सुमन राजे
6.   श्रीराम वर्मा
7.   राजेन्द्र किशोर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रमुख महिला कहानीकार और उनके कहानी संग्रह

रीतिकाल के प्रमुख कवि और उनकी रचनाएँ II रीतिकाल की प्रमुख रचनाओं के नाम बताइए II रीतिकाल की चार प्रमुख रचनाओं के नाम II ritikal ke pramukh kaviyon ke naam II ritikal ke pramukh

जयशंकर प्रसाद के सभी नाटकों के स्त्री और पुरुष सभी पत्रों की एक सूची जो सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी जानकारी UGC NET