निपात II निपात शब्द किसे कहते हैं II निपात शब्द का अर्थ II निपात का हिंदी अर्थ II निपात examples II अनुपात के प्रकार II निपात के कितने भेद होते हैं II nipat in hindi II what is nipat in hindi II types of nipat in hindi

निपात II निपात शब्द किसे कहते हैं II निपात शब्द का अर्थ II निपात का हिंदी अर्थ II निपात examples II अनुपात के प्रकार II निपात के कितने भेद होते हैं II nipat in hindi II what is nipat in hindi II types of nipat in hindi

यास्क के अनुसार निपात शब्द के अनेक अर्थ हैं, इसलिए ये निपात कहे जाते हैं-उच्चावच्चेषु अर्थेषु निपतन्तीती निपात: यह पाद का पूरण करने वाला होता है – ‘निपात: पादपुरणा:’

परिभाषा : निपातों का प्रयोग निश्चित शब्द, शब्द समूह अथवा पूरे वाक्य को अन्य भावार्थ प्रदान करने के लिए होता है. इसके अलावा निपात, सहायक शब्द होते हुए भी वाक्य के अंग नहीं हैं. हाँ, वाक्य में इसके प्रयोग से उस वाक्य का समग्र अर्थ व्यक्त होता है. निपात का कोई लिंग, वचन नहीं होता. मूलतः इसका प्रयोग अव्ययों के लिए होता है.

यद्दपि की निपात शुद्ध अव्यय नहीं है, लेकिन सामान्य रूप से यह अव्यय ही है. इसका प्रयोग अधिकतर शब्द-समूह के बाद होता है.

उदाहरणार्थ : 1. क्या आप सुन रहे हैं? (क्या निपात है)

           2. इस बात को एक मुर्ख भी जानता हैं. (भी निपात है)

निपात के कार्य : निपात के कार्य निम्नलिखित हैं : -

1.     प्रश्न करने में प्रयोग.

2.     किसी शब्द पर बल देने के प्रयोग.

3.     अस्वीकृति प्रकट करने में प्रयोग.

4.     विस्मय प्रकट करने के लिए प्रयोग

निपात के भेद : इसके मुख्यतः नौ भेद हैं :-

1.     सकारात्मक निपात – हाँ, जी आदि.

2.     नकरात्मक निपात – नहीं, जी नहीं आदि.

3.     निषेधात्मक निपात – मत, खबरदार आदि.

4.     प्रश्नबोधक निपात – क्या आदि.

5.     विस्मायादि बोधक निपात – काश! क्या, काश कि आदि.

6.     बलप्रदायक निपात – ही, केवल, तक, पर, सिर्फ आदि.

7.     तुलनाबोधक निपात – सा, आदि.

8.     अवधारणबोधक निपात – ठीक, करीब, तकरीबन, लगभग आदि.

9.     आदरबोधक निपात – जी आदि. 

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रमुख महिला कहानीकार और उनके कहानी संग्रह

रीतिकाल के प्रमुख कवि और उनकी रचनाएँ II रीतिकाल की प्रमुख रचनाओं के नाम बताइए II रीतिकाल की चार प्रमुख रचनाओं के नाम II ritikal ke pramukh kaviyon ke naam II ritikal ke pramukh

जयशंकर प्रसाद के सभी नाटकों के स्त्री और पुरुष सभी पत्रों की एक सूची जो सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी जानकारी UGC NET